Home Cricket Amit Mishra on Rohit Sharma: रोहित को लेकर ये क्या बोले गए...

Amit Mishra on Rohit Sharma: रोहित को लेकर ये क्या बोले गए पूर्व भारतीय दिग्गज, MI के लिए बोले कड़े शब्द

10
1
Amit Mishra on Rohit Sharma

Amit Mishra on Rohit Sharma: पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने से काफी दुख हुआ था। दरअसल, अमित मिश्रा ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में बहुत सी बातों का खुलासा किया है। रोहित शर्मा के स्वभाव के साथ साथ विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात की है। इसी कड़ी में मिश्रा ने रोहित शर्मा के बारे में भी बात की। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा के कप्तान हटाए जाने को लेकर पढ़िए उन्होनें क्या कहा…

अमित मिश्रा ने Rohit Sharma को लेकर किया खुलासा

अमित मिश्रा के अनुसार, रोहित को इस फैसले के बारे में पहले से भी जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे वह और भी ज्यादा नाराज थे। यह खुलासा अमित मिश्रा ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर किया। उन्होंने कहा- “वो आईपीएल में खुश नहीं था। रोहित उस चीज से 100 प्रतिशत अपसेट हुआ होगा, क्योंकि वो इमोशनल आदमी है।” इसके अलावा अमित मिश्रा का मानना है कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति ने टीम की नेतृत्व क्षमता को प्रभावित किया।

आईपीएल 2024 के दौरान रोहित दिखे थे उदास

बता दें कि आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। हालांकि, रोहित क्या महसूस करते हैं, इसके बारे में उन्होनें कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन उनके चेहरे को देखकर ये जरुर कहा जा सकता था कि उन्हें उदासी जरुर है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 MI vs RCB Dream 11 Prediction Team, Probable Playing-XI


इसी तरह की हिंदी खबरों के लिए Newslok पर बनें रहें। यहां Sports News के अलावा विभिन्न विषयों जैसे Tech News, Educational News पर खबरें देखने को मिलेगी।


 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here