Home Education CUET PG Result 2024: जल्द घोषित होगा सीयूईटी पीजी रिजल्ट, ऐसे करें...

CUET PG Result 2024: जल्द घोषित होगा सीयूईटी पीजी रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

After releasing the CUET PG final answer key, NTA is going to declare the result of CUET PG 2024 entrance exam very soon. check updates here.

13
4
CUET PG Result 2024

CUET PG Result 2024 Out | NTA: CUET PG फाइनल आंसर-की जारी करने के बाद NTA बहुत जल्द सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा (CUET PG Result 2024)) परिणाम घोषित करने वाला है। दरअसल, खबर सामने आ रही है कि आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट को आउट कर सकती है। ऐसे में वो विद्यार्थी जो आयोजित CUET PG 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे जल्द ही अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, pgcuet.samarth.ac.in पर देख सकेंगे।

PG CUET 2024 Result Out: यहां देखें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार NTA द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है और नतीजों (CUET PG Result 2024) की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 की मध्यरात्रि तक कर दी जाएगी। एनटीए इसका लिंक pgcuet 2024 वेबसाइट पर जारी करेगा। आप इस तरीके से अपना सीयूईटी पीजी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

लिंक: pgcuet.samarth.ac.in

PG CUET 2024 Result ऐसे करें डाउनलोड | How to download PG CUET Result 2024

  • सीयूईटी पीजी वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • पब्लिक नोटिस सेक्शन में CUET PG 2024 Result Link मिलेगा; उसे क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर अपीयर हो जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Caution: बता दें कि ये लिंक नतीजे जारी होने के बाद ही मिल पाएंगे।

हाल ही में जारी हुआ था CUET PG फाइनल आंसर-की

बता दें कि एनटीए ने हाल ही CUET PG फाइनल आंसर-की जारी किया था। अब रिजल्ट की घोषणा होना बाकी है। इस परीक्षा के लिए 4.6 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। एग्जाम तीन शिफ्ट में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल कैंडिडेट डीयू, जेएनयू और बीएचयू सहित विभिन्न केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्स में एडमिशन लें सकते हैं।

ये भी पढ़ें: OPPO A3 Pro चीन में हुआ लॉन्च, जान लें कब होगी भारत में एंट्री

Leave a Reply