Home Cricket IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats, Points Table

IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats, Points Table

11
0
IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats

IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats, Points Table: शुक्रवार, 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेंगी। मैच का आगाज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा जहां टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे होगा।

दर्शक घर बैठे मैच का आनंद उठाना चाहते हैं तो बता दें कि मैच का लाइव प्रसारण स्टार भारत की नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा जियो सिनेमा के ऐप पर इसकी फ्री में स्ट्रीमिंग की जाएगी। चलिए देखते हैं एलएसजी और डीसी के बीच हेड टू हेड मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

IPL 2024 LSG vs DC Head to Head Stats | हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक 3 बार आमने सामने हुई है। इन तीनों मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है। यहां लखनऊ का पलड़ा काफी भारी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में जीत के साथ इस आंकड़ें को बदलना चाहेगी। हालांकि, आंकड़ों को एक मिनट के लिए छोड़ दें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत लग रही है। ऐसे में इस बात की संभावनाएं ज्यादा है कि दिल्ली कैपिटल्स कुछ अलग करने वाली है।

टीम जीते
लखनऊ सुपर जाइंट्स 03
दिल्ली कैपिटल्स 00

IPL 2024 LSG vs DC Points Table | प्वाइंट्स टेबल का हाल

ताजा प्वॉइंट्स टेबल को देखें तो लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान और दिल्ली कैपिटल्स 5 मैच में एक जीत और 2 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में ऊपर आ पाएगी या फिर लखनऊ की टीम जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 MI vs RCB Match Preview, Points Table


इसी तरह की न्यूज तथा अपडेट्स के लिए Newslok को सब्सक्राइब कर लें। इसके अलावा हमारे दूसरे साइट Ratingswala और Poemswala को भी आप विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply