Home Cricket IPL 2024 MI vs RCB Match Preview, Points Table

IPL 2024 MI vs RCB Match Preview, Points Table

16
1
IPL 2024 MI vs RCB Match Preview, Points Table

IPL 2024 MI vs RCB Match Preview, Points Table: आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच मुंबई इंडियंस के अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का आगाज शाम 7:30 बजे से होगा। वही टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण दर्शन स्टार भारत की नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके अलावा जिओ सिनेमा के ऐप पर इसकी फ्री में स्ट्रीमिंग की जाएगी।

IPL 2024 MI vs RCB match preview

लगातार तीन माचो में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस अब जीत की पटरी पर लौट चुकी है। मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर पूरे 20 ओवर में 234 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट खोकर 205 रन पर ढेर हो गई थी।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान का सामना किया था। उस मैच में आरसीबी को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने अपने तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंदे शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

IPL 2024 MI vs RCB Points Table

दोनों टीमों की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है तो वही आरसीबी की टीम उसके एक पैदान नीचे यानी की नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और वह दो अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। वही रॉयल चैलेंज बेंगलुरु अब तक पांच मैच खेल चुकी है जिसमें से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। यह टीम भी दो अंक के साथ नए स्थान पर है।

Read More: IPL 2024 RR vs GT head to head records, Match Details, FAQs


इसी तरह की न्यूज तथा अपडेट्स के लिए Newslok को सब्सक्राइब कर लें। इसके अलावा हमारे दूसरे साइट Ratingswala और Poemswala को भी आप विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply